Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

प्रतापगंज : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सूर्यापुर में कार्यक्रम का हुआ आयोजन, वक्ताओं ने कहा जब महिलाएं पढ़ेगी तो राष्ट्र का होगा संपूर्ण विकास

प्रतापगंज। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर शुक्रवार को पंचायत सरकार भवन सूर्यापुर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसकी अध्यक्षता पंचायत के मुखिया महानंद पासवान ने की। कार्यक्रम की शुरुआत सामूहिक दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस मौके पर जिला परिषद सदस्य निधि नयन, दृष्टि फाउंडेशन से नीलम कुमारी, रहीसा खातून, संगीता कुमारी, अनिता कुमारी , सरपंच हरिनंदन रजक उपस्थित थे। अपने अध्यक्षीय भाषण में मुखिया श्री पासवान ने कहा शिक्षा के बिना समाज और राष्ट्र का विकास संभव नहीं है। महिलाओं में खासकर ग्रामीण इलाके की महिलाएं अभी भी शिक्षा के मामले में बहुत पीछे है और जब तक साक्षर नहीं होगी अपने बहू बेटियों को पढ़ने के लिए प्रेरित नहीं कर सकती है। जरूरत है अपनी बहू बेटियों को समान रूप से ज्यादा से ज्यादा समय देकर पढ़ने का मौका दिया जाए। आज बेटियां खाना बनाने से लेकर हवाई जहाज, ट्रेन चलती है। वहीं डॉक्टर, इंजीनियर बनकर देश की सेवा भी करती है।
    
जिला परिषद सदस्य निधि नयन ने उपस्थित महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज बेटी और बेटियां में फर्क नहीं है। फर्क हमारी सोच में है। आज बेटियां पढ़कर हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही है। इसीलिए आप सबों से निवेदन है कि बेटियों को पढ़ने का मौका दिया जाए। जब वह स्वयं पढेगी तो उनके बाल बच्चे भी साक्षर होंगे और राष्ट्र विकसित होगा। दृष्टि फाउंडेशन से आई नीलम कुमारी ने कहा कि महिलाएं पढ़ने के साथ-साथ आर्थिक रूप से भी सबल होना जरूरी है। इसके लिए केवल सरकारी नौकरी ही नहीं है। हम छोटे-छोटे उद्योग लगाकर अपनी जीवन यापन खुशहाल बना सकते हैं। दृष्टि फाउंडेशन में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए सर्फ बनाना, टिकली बनाना ,शैंपू बनाना आदि अनेक तरह की हुनर सिखाया जाता है। उन्होंने सबों से निवेदन किया कि इसमें जुड़कर अपने जीवन स्तर को ऊपर उठाएं। जो महिलाएं पहले से जुटी हुई है उनके बेहतर कार्य के लिए आज इसी मंच से उनको दृष्टि फाउंडेशन की ओर से प्रमाण पत्र दिया जा रहा है। कार्यक्रम को रईसा खातून ,संगीता जी, अनीता जी आदि ने भी संबोधित किया। मौके पर पर्यवेक्षक प्रकाश कुमार राम, नीलम कुमारी, संगीता कुमारी, गजाला खातून ,आशा देवी ,रेखा देवी ,उर्मिला देवी, छोपनी देवी, संजू देवी ,मंजुला देवी ,पूनम कुमारी ,अंजली कुमारी ,पार्वती देवी, रेणु देवी, खुर्शीदा खातून, राजना खातून ,अनाड़ी देवी, पिंकी देवी, सुनीता देवी, अकबर अंसारी, संजय राम आदि उपस्थित थे ।अंत में मुखिया महानंद पासवान के धन्यवाद ज्ञापन के बाद कार्यक्रम की समाप्ति की घोषणा की गई।

कोई टिप्पणी नहीं