सुपौल। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर 8 मार्च को इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी के तत्वाधान में रेडक्रॉस भवन में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस मौके पर सचिव राम कुमार चौधरी ने सभी गणमान्य महिला अतिथियों का स्वागत पुष्प गुच्छ प्रदान कर किया। तत्पश्चात चेयरमैन डॉ कन्हैया प्रसाद सिंह एवं महिला अतिथियों नीलम कुमारी अधिवक्ता सह प्रबंध समिति सदस्य, अंजना सिंह अध्यक्ष मानवाधिकार आयोग, महिला थाना प्रभारी अंजू तिवारी, इंस्पेक्टर ज्योति कुमारी, ब्रह्माकुमारी शालिनी दीदी, सुनीता जी, किरण जी, जोली खान, अफतरी इल्तबी, नीता जी, प्रतिभा सिंह आदि ने दीप प्रज्ज्वलित कर उदघाटन किया।
विभिन्न क्षेत्रों में अपनी परचम स्थापित करने वाली वक्ताओं ने समाजिक कुरीतियों, महिला सशक्तिकरण, धरेलु हिंसा, दहेज प्रथा, शिक्षा, स्वास्थ्य के मुद्दे पर चर्चा की एवं समाजिक उत्थान करने का संकल्प लिया।
चेयरमैन डॉ कन्हैया प्रसाद सिंह ने सभी कार्यकर्ताओं का सम्मान करते हुए कहा कि जहाँ नारी की पूजा होती है भगवान वही वास करते है। महिलाओं के प्रति सम्मान एवं उनके उत्कृष्ट योगदान कि सराहना की। दीपिका चंद्रा एवम कल्याण स्वरूपा ने गीत एवं कविता से सबका मन मोह लिया।
इस मौके पर वाइस चेयरमैन सुब्रत मुखर्जी, चंद्रशेखर चौधरी, मो खुर्शीद आलम मौजूद थे। वहीं रंजना पाठक, सीता श्रीवास्तव, अंजली नारायण, नासरा परवीन, अर्चना देवी, एकता कुमारी, किरण मिश्रा, आभा चौधरी, अंकिता, तान्या खान सहित कई महिलाओं ने अपनी दमदार उपस्थिति दर्ज करवाया। कार्यक्रम के अंत में रेड क्रॉस सोसायटी द्वारा सभी महिलाओं को उपहार प्रदान किया गया। सभी महिलाओं ने रेडक्रॉस द्वारा महिला दिवस की सराहना की। वाइस चेयरमैन सुब्रत मुखर्जी ने सभी का धन्यवाद ज्ञापन किया।
कोई टिप्पणी नहीं