सुपौल। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार गुरूवार को वीरपुर अनुमंडल मुख्यालय स्थित स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया के परिसर में बसंतपुर प्रखंड कांग्रेस कमेटी के प्रखंड अध्यक्ष जगदीश प्रसाद गुप्ता की अध्यक्षता में विरोध प्रदर्शन कार्यक्रम आयोजित किया गया। जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी, कांग्रेस पार्टी और मल्लिका अर्जुन खड़गे जिंदाबाद के नारे लगाए। साथ ही भाजपा को चुनावी चंदा सार्वजानिक करने के भी नारे लगाए। जानकारी देते हुए प्रखंड अध्यक्ष श्री गुप्ता ने कहा कि उनलोगों के विरोध का उद्देश्य यही है कि भाजपा के द्वारा चुनावी चंदा जो स्टेट बैंक में जमा किया गया था, उसे सार्वजानिक किया जाय। हमारे नेता राहुल गांधी के द्वारा बार-बार सवाल किया गया है कि बंध पत्र और चुनावी चंदा उजागर कीजिये। लेकिन इसे उजागर नहीं किया जा रहा है। स्टेट बैंक को सुप्रीम कोर्ट का आदेश आया है कि चुनावी चंदा को उजागर कीजिये। लेकिन स्टेट बैंक के इसे अब तक उजागर नहीं किया गया। इसमें भाजपा और स्टेट बैंक की साजिश है। प्रदर्शन में नगर अध्यक्ष अनीश अख्तर, मो अंसार, योगेंद्र महतो, चंदन सिंह, पंकज कुमार झा, वीरेंदर महात्माण, देवनारायण मण्डल, रघुनाथ मुखिया, महेन्द्र कुमार, मो सोनू, परवेज अहमद, मो दाऊद आदि कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल थे।
वीरपुर : चुनावी चंदा उजागर करने की मांग को लेकर एसबीआई शाखा परिसर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं