Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

पीके की नीतीश पर एक और भविष्यवाणी, बोले - मेरे बयान के बाद महागठबंधन छोड़कर NDA में भागे

  • 2025 में नीतीश कुमार चाहे NDA या महागठबंधन के साथ या अकेले चुनाव लड़ लें, उनकी पार्टी जदयू को 20 सीटें भी नहीं मिलेंगी, ये लिख कर रख लीजिए
पटना : जन सुराज पदयात्रा के सूत्रधार प्रशांत किशोर ने आगामी विधानसभा चुनाव के बारे में कहा कि मैंने नीतीश कुमार के बारे में 4 से 5 महीने पहले कहा था कि महागठबंधन से अगर चुनाव लड़ेंगे तो 5 भी लोकसभा सीट उनको नहीं मिलेगी। नीतीश कुमार मेरी बात सुनने के बाद डर के महागठबंधन से भागे। उन्हें ज्ञात हो गया था कि प्रशांत किशोर कह रहा है तो सच में JDU को 5 सीट भी लोकसभा में नहीं मिलेगा। अब जहां गए हैं उसकी में भविष्यवाणी में कर देता हूं, आप लिखकर रखिए कि नीतीश कुमार अब चाहे जिस गठबंधन में लड़े या भाजपा के साथ लड़े, महागठबंधन से लड़े या अकेले लड़ जाएं, अगली बार यानी कि 2025 में होने वाले विधानसभा चुनाव में इन्हें 20 से कम विधायक आएंगे। जेडीयू को आगामी विधानसभा चुनाव में 20 विधायक भी नहीं आएंगे, अगर आएंगे तो मैं बिहार की जनता से माफी मांग लूंगा। नीतीश कुमार चाहे भाजपा के साथ लड़े, महागठबंधन के साथ लड़े या किसी के साथ लड़े, बिहार की जनता इतनी बेवकूफ नहीं है। आज जनता इतनी व्याकुल है, जनता ने नीतीश कुमार को वोट किया, लेकिन ये आदमी बार-बार पलटा है। जनता आज कितना असहाय महसूस कर रही है और नीतीश कुमार खुद को चतुर समझ रहे हैं।


कोई टिप्पणी नहीं