सुपौल। रामनवमी पर्व को लेकर समाहरणालय स्थित लहटन चौधरी सभागार में जिलाधिकारी कौशल कुमार की अध्यक्षता में जिला शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मौजूद सभी अनुमंडल पदाधिकारी, सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी अंचल अधिकारी एवं जिला शांति समिति के सभी सदस्यगण के साथ रामनवमी पर्व को लेकर आवश्यक विचार-विमर्श किया गया। जिलाधिकारी द्वारा बताया गया कि इस वर्ष रामनवमी पर्व 17 अप्रैल को मनाया जायेगा। रामनवमी पर्व 2024 को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने को लेकर पुलिस प्रशासन एवं प्रतिनियुक्त दण्डाधिकारी को चौकसी बरतने का निर्देश दिया गया। साथ ही आदर्श आचार संहिता को ध्यान में रखते हुए सौहार्द एवं शांतिपूर्ण वातावरण में पर्व मनाने को लेकर सोशल मीडिया एवं बाइकर्स पर विशेष निगरानी रखने का निदेश दिया गया। बताया गया कि विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी रामनवमी पर्व शांतिपूर्ण माहौल में मनाया जायेगा। बैठक में पुलिस अधीक्षक शैशव यादव, अपर समाहर्त्ता राशीद कलीम अंसारी,
विशेष कार्य पदाधिकारी जिला गोपनीय शाखा विकास कुमार कर्ण, प्रभारी पदाधिकारी जिला सामान्य शाखा सावन, सभी अनुमंडल पदाधिकारी, सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी अंचल अधिकारी, जिला शांति समिति के सदस्य तथा प्रधान सहायक, जिला सामान्य शाखा आदि उपस्थित थे।


कोई टिप्पणी नहीं