Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

बसंतपुर : आधा दर्जन मामलों में जब्त शराब का किया गया विनष्टीकरण

सुपौल। बसंतपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत रतनपुर थाना के छह उत्पाद मामलों में जब्त किये गए कुल 405 लीटर शराब का विनष्टीकरण थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार सिंह और मजिस्ट्रेट सह बसंतपुर सीओ हेमंत कुमार अंकुर की मौजूदगी में की गई। रतनपुर थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार सिंह ने बताया कि पूर्व के छह मामलों में जब्त 405 लीटर शराब का विनष्टीकरण किया गया। विनष्टीकरण की वीडियोग्राफी भी की गयी है। बताया कि रतनपुर थाना कांड संख्या 38/2023 में जब्त 37 लीटर, थाना कांड संख्या 17/2024 में जब्त 60 लीटर, थाना कांड संख्या 05/2024 में जब्त 54 लीटर, थाना कांड संख्या 07/2024 में जब्त 18 लीटर, थाना कांड संख्या 11/2024 में जब्त 210 लीटर और थाना कांड संख्या 16/2024 में जब्त 36 लीटर कुल मिलाकर 405 लीटर शराब का विनष्टीकरण किया गया। 


कोई टिप्पणी नहीं