- पर्व के दौरान अफवाह फैलाने वालों पर रहेगी नजर
सुपौल। ईद-उल-फितर (ईद) पर्व को लेकर रविवार को सदर थाना में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में कई बिंदुओं पर विचार-विमर्श किया गया। थानाध्यक्ष अरुण कुमार ने बैठक में उपस्थित लोगों से ईद पर्व शांति व सद्भाव के माहौल में मनाने की अपील की। वहीं बैठक में वक्ताओं ने कहा कि सुपौल ऐसा जगह है, जहां हर पर्व शांति व भाईचारे के साथ मनाया जाता है। कहा कि पर्व के दौरान अफवाह फैलाने वालों पर नजर रखी जाए। बैठक में कहा गया कि संभवत: 10 मार्च को चांद देखा जाएगा। ऐसी स्थिति में 11 मार्च को सुबह आठ बजे ईदगाह में नमाज पढ़ी जाएगी।
लोगों ने कहा कि जिला मुख्यालय के स्टेशन चौक से हुसैन चौक एवं चकला निर्मली से डकही घाट तक मेले का आयोजन होता। जहां मुस्लिम लड़कियां व महिलाएं रात भर खरीददारी करती है। ऐसी स्थिति में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किया जाय । खास कर मल्लिक चौक पर सड़क के दोनों किनारे रात भर दुकानें लगी रहती हैं। बैठक में अन्य कई मुद्दों पर भी विचार-विमर्श किया गया। बैठक में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ विजय शंकर चौधरी, पूर्व मुखिया रामचंद्र यादव, वार्ड पार्षद अजीत कुमार आर्य, गगन ठाकुर, मनीष कुमार, मो जावेद अख्तर, शंकर राम, शिवराम यादव, राजा हुसैन, वली आजम सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद थे।
कोई टिप्पणी नहीं