सुपौल। उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय लाउढ के प्रधानाध्यापक मंटून मंडल के सेवानिवृत्ति के पश्चात रविवार को विद्यालय परिसर में विदाई सह सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। विदाई समारोह में सेवानिवृत शिक्षक श्री मण्डल को पाग, माला, अंगवस्त्र आदि देकर सम्मानित किया। मौके पर मौजूद शिक्षकों ने श्री मण्डल के सुखद भविष्य की कामना की। साथ ही विद्यालय में उनके द्वारा किये गए कार्यों को याद किया। इस मौके पर प्राथमिक शिक्षक संघ के सचिव गजेंद्र प्रसाद सिंह, अराजपत्रित प्रारंभिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष जगदेव साह , लाउढ पंचायत के मुखिया राजेश चौधरी, सरपंच मो मुस्तकीम, पूर्व प्रधानाध्यापक रामनाथ झा, भूतपूर्व जिला परिषद सदस्य रामबालक पासवान, पंचायत समिति सदस्य सह पूर्व उप प्रमुख जितेंद्र साह, पूर्व मुखिया राजेंद्र यादव, प्रधानाध्यापक सच्चिदानंद कुमार, दुरबल पासवान, महंथी चौधरी, विनय सिंह, अमीर प्रसाद यादव, चंदेश्वरी प्रसाद मंडल, श्याम किशोर कामत, रोशन राजा सहित विद्यालय के शिक्षक-शिक्षिका व बच्चे मौजूद थे।
उत्क्रमित उमवि लाउढ के प्रधानाध्यापक के सेवानिवृत्ति पर विदाई सह सम्मान समारोह का हुआ आयोजन
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं