सुपौल। सरायगढ़-भपटियाही प्रखंड क्षेत्र के सरायगढ़ पंचायत में बुधवार को महर्षि मेंही आश्रम सरायगढ़ में संत सद्गुरु महर्षि मेंही परमहंस जी महाराज की 140वीं जयंती धूमधाम से मनायी गयी। जयंती के अवसर पर स्वामी रासानंद बाबा और स्वामी सत्यनारायण बाबा के नेतृत्व में भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। शोभा यात्रा महर्षि मेंही परमहंस जी महाराज के सरायगढ़ आश्रम से होते हुए एनएच 327 ए, सरायगढ़ रेलवे स्टेशन, भपटियाही बाजार, हॉस्पीटल रोड सहित अन्य जगहों पर भ्रमणकर शोभा यात्रा निकाली गई। प्रभातफेरी सह शोभा यात्रा के बाद सुबह 08 बजे से 10 बजे तक स्तुति ग्रंथ, पाठ तथा प्रवचन का कार्यक्रम किया गया। 03 बजे से संध्या 05 बजे तक भजन कीर्तन तथा प्रवचन किया गया। जबकि श्रद्धालुओं के लिए भंडारा और प्रसाद की व्यवस्था की गई। मौके पर रामचंद्र साह, रामविलास साह, विष्णु साह, शिबू गुप्ता, अशर्फी साह, जगरनाथ गुप्ता, शिवनंदन गुप्ता, लक्ष्मण मंडल सहित अन्य महिला और पुरुष अनुयायी उपस्थित थे।
सरायगढ़-भपटियाही : सद्गुरु महर्षि मेंही परमहंस जी महाराज की 140वीं जयंती के अवसर विभिन्न कार्यक्रमों का हुआ आयोजन
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं