सुपौल। निर्मली अनुमंडल क्षेत्र के कुनौली सहित कई स्थानों पर पुलिस के द्वारा वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। कुनौली थानाध्यक्ष दयानंद महतो ने बताया कि क्षेत्र में वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। ताकि असामाजिक तत्वों पर शिकंजा कसा जा सके। साथ ही शराब सहित अन्य तस्करी पर रोक लगाया जा सके। वाहन चेकिंग से वाहन चालकों में हड़कंप मचा हुआ था। वाहन चेकिंग के दौरान थानाध्यक्ष सहित पुलिस के अन्य जवान मौजूद थे।
निर्मली : शराब तस्करी पर रोक लगाने को लेकर चलाया गया वाहन चेकिंग अभियान
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं