सुपौल। विगत 15 अप्रैल को भीमपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत रानीपट्टी नहर ढ़ाला के समीप बंधन बैंक कर्मी से 9.95 लाख रूपये लूट की घटना का उद्भेदन कर लिया गया। सोमवार को एसपी शैशव यादव अपने प्रेसवार्ता आायोजित कर बताया कि रविवार को राघोपुर थानाध्यक्ष द्वारा गुप्त सूचना प्राप्त हुई कि भीमपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बंधन बैंक कर्मी से हुई लूट की घटना में दर्ज भीमपुर थाना कांड संख्या 51/24 का मुख्य अभियुक्त अपने सहकर्मी के साथ हथियार के साथ पुन: घटना को अंजाम देने के लिये एकत्रित हुए है। घटना की सूचना पाते ही पुनि सह राघोपुर थानाध्यक्ष नवीन कुमार थाना के दल-बल के साथ उक्त कुख्यात अपराधी के गांव की घेराबंदी करते हुए बरमोतरा स्थित डैनेज पुल के समीप पहुंचे तो पाया कि बाइक सवार दो लड़का पुलिस वाहन को देखकर भाग रहा है। पुलिस बल के सहयोग से भाग रहे लड़का को पकड़ा गया, जबकि दूसरा लड़का भागने में सफल रहा। पकड़े गये लड़का से नाम पता पूछने पर बताया कि वह बरमोतरा वार्ड नंबर 06 निवासी ब्रहमदेव यादव के पुत्र सोनेलाल यादव उर्फ सोनू यादव है, विधिवत तलाशी लेने पर इनके पास से एक लोडेड पिस्टल, मैगजीन से चार जिंदा कारतूस तथा कमर में बंधा चमरा के बिनडोलिया में से एक जिंदा कारतूस बरामद किया गया।
कुख्यात अभियुक्त सोनेलाल यादव से पूछताछ करने पर इन्होंने अपनी संलिप्तता भीमपुर थाना अंतर्गत रानीपट्टी नहर रेलवे ढ़ाला के समीप बंधन बैंक कर्मी से हुए 09.95 लाख रूपये लूट में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। साथ ही जिला के विभिन्न थाना अंतर्गत दर्जनों हत्या, लूट आदि के कांड में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। इनके निशानदेही पर बंधन बैंक कर्मी से लूट की घटना में लूटी हुई कागजात, आधार कार्ड, भारत निर्वाचन आयोग द्वारा कैश ले जाने वाले वाहन एवं कैश की विवरणी से संबंधित अधिकृत पत्र, कैश वाहन चालक सुमित कुमार का चालक अनुज्ञप्ति आदि बरामद किया गया। एसपी ने बताया कि इनके विरूद्ध हत्या, लूट, आर्म्स एक्ट के कई कांड दर्ज हैं। गिरफ्तार अपराधी सोनेलाल यादव उर्फ सोनू यादव को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। गिरफ्तार अपराधी के पास से एक पिस्टल, 05 जिंदा गोली, 25 हजार रूपये, गोली रखने वाला चमरे का बिनडोलिया, 04 मोबाइल, बंधन बैंक कर्मी का आधार कार्ड, इलेक्शन कमिशन ऑफ इंडिया का कैश ढोने वाला वाहन एवं कैश की विवरणी से संबंधित अधिकृत पास, कैश वाहन चालक सुमित कुमार का ड्राइविंग लाइसेंस बरामद किया गया। एसपी ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी का अपराध से पुराना रिश्ता रहा है। उसके विरूद्ध जिले के विभिन्न थानों में एक दर्जन से अधिक मामले दर्ज हैं। जिसमें राघोपुर थाना कांड संख्या 53/2020, 83/2020, 84/2020, 107/2020, 109/2020, 244/2022, 68/2024, त्रिवेणीगंज थाना कांड संख्या 305/2023, 303/2023, प्रतापगंज थाना कांड संख्या 66/2024, 07/2023 शामिल हैं

कोई टिप्पणी नहीं