Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

व्यवस्था परिवर्तन और जन चेतना के दृष्टिकोण से जन सुराज अभियान राज्यव्यापी आंदोलन : डॉ अमन



सुपौल। जिला मुख्यालय स्थित बी.बी.सी. कॉलेज सभागार में जन सुराज अभियान को सफल बनाने के उद्देश्य से सुपौल प्रखंड एवं नगर परिषद् समिति की बैठक जन सुराज संस्थापक सदस्य डॉ. अमन कुमार के अध्यक्षता में आयोजित की गयी। जन सुराज पर प्रकाश डालते हुए संस्थापक सदस्य-सह- लोरिक विचार मंच के प्रदेश संयोजक डॉ अमन कुमार ने कहा कि व्यवस्था परिवर्तन और जन चेतना के दृष्टिकोण से जन सुराज अभियान राज्यव्यापी आंदोलन है। सही लोग, सही सोच और सामूहिक प्रयास जन सुराज के आधार स्तंभ है। यह जन चेतना व जन शिक्षा पर आधारित अभियान है। बिहार में सत्ता परिवर्तन से राज्यवासियों का भला होने वाला नहीं है। इसके लिए व्यवस्था में आमूलचूल परिवर्तन की आवश्यकता है। यह तभी संभव है जब राज्य वासी अपने मताधिकार का सही उपयोग करें। 


डॉ. कुमार ने कहा कि समाज में बड़े बदलाव की जरुरत है। इस बदलाव के लिए गरीब में हिम्मत नहीं है। मध्यम परिवार में फुर्सत का घोर अभाव है और अमीर को इसकी जरुरत नहीं है। जिसके कारण सामाजिक कुरीति, आनावश्यक रीति रिवाज व कुव्यवस्था पर विराम नहीं लग पा रहा है। राजनीति में जाति व धर्म का नशा परवान पर चढ़ाता जा रहा है। जबकि व्यक्तिगत कार्य के लिए जाति नहीं अच्छे की तलाश की जाती है। कहा कि कुछ लोग व्यक्तिगत स्वार्थ की पूर्ति व सत्ता के लिए जाति व धर्म का जन्म घूंटी पिलाने में लगे हुए हैं जो राष्ट्र के लिए सबसे बड़ा घातक है। सही शिक्षा, उचित चिकित्सा और त्वरित न्याय के अभाव में समाज, राज्य और राष्ट्र पिछड़ते जा रहा है। स्वच्छ, सुंदर, खुशहाल, शिक्षित और विकसित समाज बनाने के लिए व्यवस्था परिवर्तन समय की माँग है। बैठक में मो. सफीउल होदा, मो. कलीम, ओमकार शुक्ला, प्रभाकर, उमेश कुमार ठाकुर, मो सादिक अली, मिथिलेश मंडल, मो. कलीम, जयनंदन चौधरी, तन्मय, संजय कुमार शर्मा, रामनारायण साह, सुधीर मिश्र, शिवेन्द्र पासवान, संजीव गुप्ता, श्रेया, मनोरंजन कुमार झा, मुकेश कुमार, रविन्द्र यादव, अरुण झा, मो. इरशाद, अनिल कुमार, कुणाल कुमार आदि ने भी अपना विचार व्यक्त किया।        

कोई टिप्पणी नहीं