Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

निर्मली : सफाई कार्य को लेकर आपस में भिड़े नये व पुराने सफाई कर्मी, पुलिस पदाधिकारी के हस्‍तक्षेप के बाद शांत हुआ मामला, 10 के विरुद्ध होगा केस दर्ज



सुपौल। नगर पंचायत निर्मली में गुरुवार को सफाई कर्मियों ने बीच सड़क पर जमकर बवाल काटा। नये एवं पुराने सफाई कर्मी आपस में इस कदर लड़ने लगा कि पुलिस को हस्तक्षेप करनी पड़ी। नगर पंचायत में सफाई को लेकर विगत एक सप्ताह से कार्यपालक पदाधिकारी, वार्ड पार्षद और सफाई कर्मियों के बीच साफ-सफाई को लेकर आपस में विवाद चल रहा है। नगर पंचायत क्षेत्र की सफाई भी कई दिनों तक बंद रहने से नगरवासी आक्रोशित हो उठे। नगर वासियों के आक्रोश के आगे कार्यपालक पदाधिकारी ने अपने हाथ में झाड़ू लेकर साफ सफाई करने सड़क पर उतर गए। मालूम हो कि नगर के नियमित सफाई मजदूर अपनी मांगों को लेकर हड़ताल पर चले गये हैं। जिस कारण बीते एक सप्ताह से नगर पंचायत का हाल नारकीय बन गया। जिसके बाद नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी ने साफ-सफाई कार्य कराने के लिए नये सिरे से कुछ सफाई कर्मियों का बहाल कर दिया। गुरुवार की सुबह से नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी नवनियुक्त सफाई कर्मियों से साफ-सफाई का कार्य करवा रहे थे। इसी दौरान नगर पंचायत में पहले से नियुक्त सफाईकर्मी जो हड़ताल पर थे, वह नये सफाई कर्मियों से उलझ गये। जिसके बाद दोनों के बीच झड़प भी हो गयी। करीब आधा घंटा तक पुराने सफाई कर्मियों का बवाल जारी रहा। जिसके बाद घटना की जानकारी निर्मली पुलिस को दी गयी। जानकारी मिलते ही थानाध्यक्ष अनिरुद्ध कुमार दल बल के साथ हंगामा स्थल पहुंचे और मामले को शांत कराया। हंगामा कर रहे पुराने सफाई कर्मियों का कहना था कि नगर पंचायत में वे लोग कोरोना काल से ही साफ-सफाई का कार्य कर रहे हैं। लेकिन आज तक कार्यालय के द्वारा ईपीएफ का भुगतान नहीं किया गया है। जब वे लोग अपनी मांग को लेकर हड़ताल पर चले गए तो यहां के अधिकारी द्वारा उनलोगों को हटाकर नये सफाई कर्मी को नियुक्ति कर दिया। जो उनलोगों के साथ नाइंसाफी है। गुरुवार को हुए इस झड़प के बाद नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारी शशिकांत ने निर्मली थाना में आवेदन दिया है। जिसमें कार्यपालक पदाधिकारी ने नये सफाई कर्मियों के साथ मारपीट का आरोप लगाते हुए 10 पुराने सफाई मजदूर को नामजद व 25 अज्ञात को आरोपी बनाया है। थानाध्यक्ष अनिरुद्ध कुमार ने बताया कि नगर पंचायत निर्मली के कार्यपालक पदाधिकारी शशिकांत के द्वारा थाना को आवेदन मिला है। जिसमें 10 नामजद एवं 25 अज्ञात सफाई मजदूर के ऊपर प्राथमिक की दर्ज करने की प्रक्रिया की जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं