Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

वीरपुर : 780 बोतल नेपाली शराब जब्त, तस्कर फरार

 


सुपौल। वीरपुर थाना की पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए थानाक्षेत्र के बनैलीपट्टी पंचायत से भारी मात्रा में नेपाली शराब जब्त की है। हालांकि इस कार्रवाई के दौरान शराब तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार होने में सफल रहा।

थानाध्यक्ष राजकिशोर मंडल ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने बनैलीपट्टी पंचायत के वार्ड संख्या–06 स्थित पैक्स गोदाम के समीप छापेमारी की। इस दौरान नेपाल से तस्करी कर भारतीय क्षेत्र में लाई जा रही शराब की खेप बरामद की गई।

जब्त शराब में तीन अलग-अलग ब्रांड शामिल हैं, जिनमें नेपाली दिलवाले सोफी की 450 बोतल, नेपाली उमंगा की 210 बोतल तथा नेपाली बृक्ष की 120 बोतल शामिल है। इस प्रकार कुल 780 बोतल शराब बरामद की गई है।

थानाध्यक्ष ने बताया कि छापेमारी के दौरान शराब तस्कर पैदल सिर पर बोरी लादकर शराब ला रहा था। पुलिस को देखते ही उसने बोरी फेंक दी और अंधेरे का फायदा उठाते हुए मौके से फरार हो गया।

पुलिस ने अज्ञात शराब कारोबारियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है और फरार तस्करों की पहचान एवं गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

कोई टिप्पणी नहीं