Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

राघोपुर : लक्ष्मीपुर सायत में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का भव्य शुभारंभ, कलश यात्रा से गूंजा क्षेत्र



सुपौल। राघोपुर प्रखंड क्षेत्र के लक्ष्मीपुर सायत गांव में सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार और आध्यात्मिक जागरण के उद्देश्य से आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा एवं दुर्लभ सत्संग का मंगलवार को भव्य कलश यात्रा के साथ शुभारंभ हुआ। यह धार्मिक आयोजन 24 फरवरी से 02 मार्च तक लक्ष्मीपुर सायत स्थित केएन इंटर कॉलेज परिसर में सनातन सत्संग समिति, राघोपुर के तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है।

मंगलवार सुबह करीब 9 बजे निकाली गई कलश यात्रा में क्षेत्र की सैकड़ों श्रद्धालु महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में सिर पर कलश धारण कर शामिल हुईं। कलश यात्रा गांव के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए कथा स्थल तक पहुंची। पूरे मार्ग में भजन-कीर्तन, धार्मिक नारों और जयघोष से वातावरण भक्तिमय बना रहा। कलश यात्रा ने आयोजन की गरिमामयी शुरुआत करते हुए पूरे क्षेत्र को आध्यात्मिक रंग में रंग दिया।

आयोजन समिति के सदस्यों ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रतिदिन प्रातः 5 बजे से 6:30 बजे तक प्रार्थना सत्र आयोजित किया जाएगा, जिसमें भजन-कीर्तन एवं सामूहिक आरती होगी। वहीं प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक श्रीमद्भागवत कथा एवं सत्संग का आयोजन किया जाएगा।

कथा वाचन के लिए ऋषिकेश से पधारे प्रख्यात संत बाल ब्रह्मचारी संत श्री हरिदास जी महाराज अपने श्रीमुख से श्रीमद्भागवत की अमृतमयी कथा का रसपान कराएंगे। कथा के माध्यम से धर्म, भक्ति, संस्कार और सामाजिक समरसता का संदेश दिया जाएगा।

आयोजन समिति ने श्रद्धालुओं से आयोजन के दौरान अनुशासन और मर्यादा बनाए रखने की अपील की है। साथ ही क्षेत्र के अधिक से अधिक श्रद्धालुओं से कथा श्रवण कर आयोजन को सफल बनाने का अनुरोध किया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं