Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

भूकंप मॉक अभ्यास की समीक्षा को लेकर सचिव आपदा प्रबंधन की अध्यक्षता में बैठक आयोजित



सुपौल। 26 फरवरी को आयोजित भूकंप मॉक अभ्यास के सफल संचालन को लेकर सचिव, आपदा प्रबंधन विभाग, बिहार की अध्यक्षता में एक समीक्षात्मक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में मॉक अभ्यास से जुड़ी तैयारियों, विभागीय समन्वय एवं प्रतिक्रिया व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की गई तथा संबंधित विभागों और हितधारकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक के दौरान सचिव महोदय ने निर्देश दिया कि सभी लाइन विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें, ताकि किसी भी आपदा की स्थिति में त्वरित और प्रभावी प्रतिक्रिया सुनिश्चित की जा सके। उन्होंने कहा कि राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र (SEOC) से जिला आपातकालीन परिचालन केंद्र (DEOC) तक सूचना तंत्र को पूरी तरह सक्रिय एवं सुदृढ़ रखा जाए।

सचिव ने मॉक अभ्यास के दौरान रेस्क्यू, राहत एवं चिकित्सा व्यवस्था की पूर्व तैयारी सुनिश्चित करने पर विशेष बल दिया। साथ ही एनडीआरएफ, एसडीआरएफ, पुलिस बल, स्वास्थ्य विभाग एवं आपदा मित्रों की भूमिका को स्पष्ट और समन्वित रखने का निर्देश दिया गया। अभ्यास के पश्चात फीडबैक एवं गैप एनालिसिस रिपोर्ट तैयार कर भविष्य की तैयारियों को और मजबूत करने पर भी जोर दिया गया।

उन्होंने कहा कि यह मॉक अभ्यास वास्तविक आपदा जैसी परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए पूरी गंभीरता और सजगता के साथ संपन्न कराया जाए, ताकि किसी भी आपात स्थिति में जान-माल की क्षति को न्यूनतम किया जा सके।

जिला स्तर पर आयोजित बैठक में मो. तारिक, अपर समाहर्ता, आपदा प्रबंधन सुपौल, चंद्रभूषण कुमार, सहायक आपदा प्रबंधन सुपौल, शैलेंद्र कुमार, प्रोग्रामर, डीईओसी सुपौल तथा ओम प्रकाश, आईटी प्रबंधक उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं