Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

त्रिवेणीगंज : ‘विकसित भारत युवा संसद–2026’ का हुआ भव्य आयोजन, युवाओं ने लोकतंत्र पर रखे सशक्त विचार

 


सुपौल। त्रिवेणीगंज मुख्यालय स्थित अनूपलाल यादव महाविद्यालय में मंगलवार को राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई के तत्वावधान में ‘विकसित भारत युवा संसद (VBYP)–2026’ के जिला स्तरीय कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. हेमन्त कुमार ने की, जबकि एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी सह जिला नोडल पदाधिकारी प्रो. विद्यानंद यादव के कुशल मार्गदर्शन में कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

इस अवसर पर सुपौल के लोकप्रिय सांसद माननीय दिलेश्वर कामत मुख्य अतिथि एवं निर्णायक मंडल के प्रमुख सदस्य के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सांसद दिलेश्वर कामत ने कहा कि युवा ही सशक्त और विकसित भारत के सच्चे कर्णधार हैं। प्रतियोगिता के मुख्य विषय “आपातकाल के 50 वर्ष : भारतीय लोकतंत्र के लिए सबक” पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने कहा कि लोकतंत्र भारत की सबसे बड़ी ताकत है और युवाओं को इतिहास के अनुभवों तथा लोकतांत्रिक संघर्षों से सीख लेनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इस तरह के संसदीय मंच युवाओं में नेतृत्व क्षमता, वैचारिक स्पष्टता और राष्ट्र-निर्माण की भावना को प्रोत्साहित करते हैं। सांसद ने प्रतिभागियों के आत्मविश्वास, तार्किक प्रस्तुति और शालीन वक्तृत्व की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. हेमन्त कुमार ने बताया कि इस युवा संसद में जिले भर के विभिन्न महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। वहीं एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो. विद्यानंद यादव ने जानकारी दी कि प्रतिभागियों का मूल्यांकन मौखिक संचार कौशल, विषय की प्रासंगिकता, नवाचार एवं समय प्रबंधन जैसे मापदंडों के आधार पर किया गया।

निर्णायक मंडल में सांसद दिलेश्वर कामत के साथ राजनीति विज्ञान विभागाध्यक्ष प्रो. राजकुमार यादव एवं राष्ट्रीय स्तर की एनएसएस स्वयंसेविका अनिका शर्मा शामिल रहीं। निर्णायक मंडल द्वारा सर्वश्रेष्ठ 10 वक्ताओं का निष्पक्ष चयन किया गया।

टॉप–10 विजेताओं में सूरज कुमार (बीएसएस कॉलेज), मो. अशलाक आलम (एएलवाई कॉलेज), अरिशा खातून (एलएनएमएस कॉलेज), आशिका पासवान (एलएनएमएस कॉलेज), स्नेहा कुमारी (बीएसएस कॉलेज), हेमंत कुमार पाठक (एचपीएस कॉलेज), रूपेश कुमार (टीपी कॉलेज), दीपक कुमार (एचपीएस कॉलेज), नीरज कुमार (एएलवाई कॉलेज) एवं आकांक्षा (एएलवाई कॉलेज) शामिल रहे।

इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि डी.के. यादव, महाविद्यालय सचिव कपलेश्वर यादव, शिक्षाविद सदस्य जितेंद्र कुमार अरविंद, प्राध्यापकगण एवं शिक्षकेत्तर कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं