Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

सांसद दिलेश्वर कामैत चुने गये जदयू संसदीय दल के नेता



सुपौल। सांसद दिलेश्वर कामैत को जनता दल यू संसदीय दल का नेता बनाया गया है। पार्टी के इस निर्णय का कार्यकर्ताओं ने स्वागत करते राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार व उर्जा मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव के प्रति आभार प्रकट किया है। वहीं श्री कामैत को बधाई दी है। कार्यकर्ताओं ने कहा कि कोसी की धरती से पार्टी के पहला संसदीय दल का नेता चुना गया है। कहा कि जदयू परिवार के लिए यह गर्व का पल है। खासकर कोसी प्रमंडल के कार्यकर्ता अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं। कहा कि श्री कामैत के संसदीय दल का नेता चुने जाने से इलाके में केंद्र प्रायोजित योजनाओं में गति आयेगी। श्री कामैत को विधायक अनिरुद्ध प्रसाद यादव, राम विलास कामत, वीणा भारती, जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद यादव, पूर्व विधायक लखन ठाकुर, उदय गोइत, संजीव नयन गुप्ता, जगदीश प्रसाद यादव, अमर कुमार चौधरी, युगल किशोर अग्रवाल, हरेकांत झा, ओम प्रकाश यादव, किशन मंडल, रामचंद्र यादव, ललिता जायसवाल, पूनम देवी, चांदनी पासवान, प्रमोद मंडल, खुर्शीद आलम, हरिमोहन विश्वास, अभय कुमार मिश्रा, प्रियंका कुमारी आदि ने बधाई दिया है।
 

कोई टिप्पणी नहीं