Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

त्रिवेणीगंज : सर्पदंश से महिला की मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल



सुपौल। त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के कुशहा पंचायत के मयुरवा वार्ड नंबर 05 में गुरुवार की शाम सर्पदंश से 38 वर्षीय महिला की मौत हो गई। जानकारी अनुसार कुशहा पंचायत के मयुरवा वार्ड नंबर 05 निवासी बुचेंद्र यादव की 38 वर्षीय पत्नी केंदुला देवी गुरुवार की शाम करीब छह बजे गांव के ही समीप से गुजरने वाली नहर के भीसी से होकर घर की तरफ जा रही थी। तभी एक सांप ने उसे डंस लिया। जिसके बाद से उसकी स्थिति गंभीर होने लगी। इसके बाद परिजनों द्वारा उसे अनुमंडलीय अस्पताल ले जाने के बजाय गांव के बगल स्थित एक तांत्रिक के पास ले जाया गया। जहां झाड़-फूंक के बाद उसकी स्थिति और गंभीर हो गई। इसके उपरांत परिजनों ने उसे अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ बीएन पासवान ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मृतका को तीन पुत्र है। सूचना मिलते ही पंचायत समिति सदस्य बोधि यादव, उप मुखिया गणेश कुमार आदि समेत कई लोगों ने पहुंचकर मृतक के परिजनों को सांत्वना दी।

कोई टिप्पणी नहीं