Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

भपटियाही : तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की ठोकर से महिला की मौत, एक अन्‍य महिला गंभीर रूप से जख्‍मी



सुपौल। सरायगढ़-भपटियाही थाना क्षेत्र के एनएच 327 ए सड़क पर चांदपीपर गांव के समीप एक अज्ञात चार चक्का वाहन की चपेट में आने से सड़क किनारे बैठी एक महिला की मौत हो गई। वहीं दूसरी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि चांदपीपर गांव के वार्ड नंबर 12 निवासी मो मुस्तकीम की 65 वर्षीया पत्नी खैरुल खातून व सत्य नारायण यादव की 60 वर्षीया पत्नी सरो देवी सड़क किनारे बैठी हुई थी। इसी दौरान सुपौल की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार अज्ञात चार चक्के वाहन एक बिजली खंभा से टकराते हुए दोनों महिला को अपने चपेट में ले लिया। जिससे दुर्घटना में दोनों महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। स्थानीय लोगों व परिजनों ने बताया कि दोनों महिला को स्थानीय लोगों के सहयोग से सुपौल ले जाया गया। जहां सुपौल के एक निजी अस्पताल में खैरुल खातून की मौत हो गई। वहीं सरो देवी का प्राथमिक उपचार किया गया। घटना की सूचना पर पहुंची भपटियाही पुलिस ने जांच में जुट गई है। थानाध्यक्ष किशोर कुमार ने बताया कि दुर्घटना में पीड़ित की तरफ से आवेदन नहीं दिया है।  

कोई टिप्पणी नहीं