Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

छातापुर : नाला के पानी बहाव को लेकर दो पक्षों में हुई मारपीट में आधा दर्जन से अधिक लोग जख्‍मी



सुपौल। छातापुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत भीमपुर थाना क्षेत्र के जीवछपुर में पंचायत की मुखिया शोभा देवी के घर नाला के पानी बहाव को लेकर मारपीट हो गई। इस घटना में दोनों पक्ष के आठ लोग जख्मी हो गए। जिसमें एक महिला सहित आधा दर्जन लोगों के सिर पर लोहे के रॉड व लाठी से वार किया गया। मारपीट में मुखिया पति शिवेश्वर सुमन, वार्ड सदस्य रामाधीन सहनी, मुखिया पुत्र गौरव कुमार तथा मजदूर संजेश कुमार जख्मी हुए है। जबकि दूसरे पक्ष में पंचायत के पूर्व मुखिया योगधर मुखिया, शिक्षिका पुनम देवी व रौशन कुमार जख्मी हैं। घटना की सूचना के बाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मुखिया पक्ष के जख्मियों को उपचार के लिए सीएचसी छातापुर में भर्ती कराया गया। वहीं दूसरे पक्ष के जख्मियों को उपचार के लिए सीएचसी नरपतगंज ले जाया गया। घटना के बाद पुलिस मामले में आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है। जानकारी अनुसार गुरुवार को नाला का पानी के बहाव को लेकर तीखी नोक-झोंक हुई थी। जिसके बाद मुखिया शोभा देवी ने पटना सचिवालय में पदस्थापित अपने पति शिवेश्वर सुमन को इसकी जानकारी दी। संध्याकाल पटना से सुमन के घर पहुंचते ही विवाद बढ़ गया। दोनों ही पक्ष आपस में भि‍ड़ गये। बताया जाता है कि पूर्व मुखिया और उनके दोनों पुत्रों के बीच कई दिनों से जमीन जायदाद का बंटवारा का कार्य चल रहा है। बंटवारा के बाद गुरुवार को मापी का कार्य भी होना था। इसी दरमियान नाला का पानी के बहाव की आड़ में दोनों भाईयों के बीच हिंसक मारपीट की गई। जख्मी शिक्षिका के पुत्र शानु कुमार ने बताया कि मुखिया के उकसाने पर उनके पति पटना से घर पहुंचे और करीब 10 से 15 अज्ञात लोगों के साथ हमला किया गया। वहीं मुखिया शोभा देवी ने पूछने पर घटना के कारणों को लेकर कुछ भी स्पष्ट नहीं बताया। इतना कहा कि वे और उनके पति मारपीट के दर्द से पीड़ित हैं। कुछ भी बताने की स्थिति में नहीं हैं। जख्मी वार्ड सदस्य को समुचित उपचार के लिए नेपाल भेजा जा रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं