सुपौल। कोसी तटबंध के भीतर किशनपुर प्रखंड के दुबियाही पंचायत के बैलागोठ वार्ड नंबर 06 में बाढ़ से विस्थापित परिवारों के बीच सरकारी स्तर पर पॉ...
सुपौल। कोसी तटबंध के भीतर किशनपुर प्रखंड के दुबियाही पंचायत के बैलागोठ वार्ड नंबर 06 में बाढ़ से विस्थापित परिवारों के बीच सरकारी स्तर पर पॉलिथीन का वितरण किया गया। पंचायत के मुखिया रामानंद यादव ने बताया कि 130 परिवारों के बीच तत्काल पॉलिथीन दिया गया। मौके पर वार्ड सदस्य रामकुमार मंडल, पंच बमभोला मंडल, पूर्व वार्ड सदस्य शोभा देवी, अनिता देवी, मीना देवी, रामचंद्र मंडल, लाल देव मंडल, डोमी मंडल, राजेंद्र मंडल, लखन मंडल, रामविलास मंडल, आशीष कुमार सहित अन्य लोग मौजूद थे।
कोई टिप्पणी नहीं