Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

नेपाली लड़की से इंस्‍ट्रग्राम पर हुआ प्‍यार, शादी कर ले जा रहा था यूपी के बदायूं, एसएसबी जवानों ने पकड़ कर किया पुलिस के हवाले



सुपौल। एसएसबी 45वीं बटालियन सीमा चौकी कुनौली के जवानों ने मानव तस्करी के उद्देश्य से नेपाल से भारत लाये जा रहे 01 नाबालिग लड़की को तस्कर से कराया मुक्त। जानकारी देते हुए 45वीं बटालियन के कमांडेंट गौरव सिंह ने बताया कि सीमा चौकी कुनौली के क्षेत्र में सीमा स्तम्भ संख्या 223 के पास एक पारंपरिक मार्ग है। इस मार्ग पर सीमा चौकी द्वारा चेक पोस्ट स्थापित कर 24 घंटे ड्यूटी तैनात रहती है। इस क्रम में सोमवार को गश्ती दल द्वारा देखा गया कि 500 मीटर भारतीय सीमा से एक लड़का एक लड़की को साथ में लेकर नेपाल से भारत आने का प्रयास कर रहा है। संदेह के आधार पर गश्ती दल द्वारा उसे रोका गया और पूछताछ की गयी। पूछताछ के दौरान लड़की ने अपना नाम कल्पना (काल्पनिक नाम ) उम्र 17 वर्ष बताया। हिरासत मे लिए गए व्यक्ति से पूछताछ की गयी तो उसने अपना नाम अर्जुन, उम्र-25 वर्ष, ग्राम पृथ्वीपुर, पोस्ट एवं थाना बिसौली, जिला बदायूं, राज्य उत्तर प्रदेश बताया। हिरासत में लिए गये व्यक्ति ने बताया कि पिछले 06 महीने से यह दोनों इंस्‍टाग्राम सोश्ल मीडिया के माध्यम से संपर्क में थे और शादी रचा ली। लड़का नाबालिग लड़की को लेकर अपने घर बदायूं जा रहा था। आधार कार्ड देखने पर लड़की नाबालिग थी तथा शादी के संदर्भ में लड़की के घरवालों को इस बारे में कोई जानकारी नहीं थी। भारत में नाबालिग के साथ विवाह गैर कानूनी होने के कारण आवश्यक कागजी कार्यवाई के उपरांत संबंधित सभी दस्तावेजों सहित लड़का एवं नाबालिग लड़की को कुनौली थाना को सुपुर्द कर दिया गया।

कोई टिप्पणी नहीं