Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

सुपौल: करिहो में भाजपा की बैठक आयोजित



सुपौल।
भाजपा के सुपौल ग्रामीण के पूर्व मंडल अध्यक्ष सुशील कुमार की अध्यक्षता में एक बैठक करिहो के सनाथ टोला में बुलाई गई।

चंदेश्वरी साह के आवास पर आयोजित बैठक में जिलाध्यक्ष नरेंद्र ऋषिदेव ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री ने बिहार को बजट में विशेष महत्व दिया। देश में लगातार तीसरी बार भाजपा की सरकार बनाने में सहयोग करने के लिए बिहार की जनता को धन्यवाद दिया। साथ ही उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री के आह्वान पर पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा 15 अगस्त से पूर्व हर घर पर तिरंगा लगाया जाएगा, मठ एवं मंदिर परिसर में स्वच्छता अभियान चलाया जाएगा, एक पेड़ मां के नाम लगा कर पर्यावरण संरक्षण पर ध्यान दिया जाएगा। उन्होंने शक्ति केंद्र, बुथ को सशक्त बनाने का संकल्प को दोहराया। 

उक्त कार्यक्रम में लोकसभा संयोजक निर्मल कुमार पिंटू, जिला उपाध्यक्ष दिलीप सिंह, मंडल प्रभारी सह प्रवक्ता रणधीर ठाकुर, मनोज पाठक, राजेश्वर विश्वास, अक्षय राय, पप्पू चौधरी, सुखदेव मंडल, सहदेव साह, सोभी मुखिया, विदुल साह, भोला, नूर मोहम्मद आदि मौजूद थे।




कोई टिप्पणी नहीं