सुपौल। अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर छातापुर पुलिस ने तीन अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में गुरुवार को सुपौल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष शिवशंकर कुमार के अनुसार गुप्त सूचना के आधार पर थाना कांड संख्या 403/23 के अप्राथमिकी अभियुक्त वसीमुल हक एवं थाना कांड संख्या 164/24 के प्राथमिकी अभियुक्त मो सादिक को गिरफ्तार किया गया। वहीं थाना कांड संख्या 292/23 के प्राथमिकी अभियुक्त मो राजिक की गिरफ्तारी उसके घर से की गई है। तीनों ही अभियुक्तों को गुरुवार को न्यायालय में उपस्थापित कराने हेतु सुपौल भेजा गया।
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं