सुपौल। प्रतापगंज प्रखंड अंतर्गत कन्या मध्य विद्यालय भवानीपुर उत्तर के प्रधानाध्यापक विजय कुमार भुसकुलिया को अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के बिहार प्रदेश इकाई का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। श्री भुसकुलिया को उपाध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर शिक्षाविदों में हर्ष का माहौल है। श्री भुसकुलिया ने बताया कि अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ भारतीयता से ओतप्रोत एक राष्ट्रीय संगठन है। उसका उद्देश्य शिक्षा एवं समाज के क्षेत्र में सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के विचारधारा का प्रचार प्रसार करना है। पटना स्थित विद्या भारती कार्यालय में अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के अखिल भारतीय संगठन मंत्री महेंद्र कपूर एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष महेंद्र कुमार की उपस्थिति में महासंघ की बिहार प्रदेश इकाई को पुनर्गठित किया गया। उनके मनोनयन पर प्रधानाध्यापक शोभाकांत देव, कृष्णदेव रजक, राजेश चौधरी, विजय गुप्ता, गिरीशचंद्र ठाकुर, शिवशंकर गुप्ता, श्यामसुंदर सिंह, नीतीश कुमार, संतोष भिंडवार, चंद्रगुप्त मंडल, अनिल वर्मा, अमित रंजन, मनोज कुमार वर्मा, उमेश कुमार गांधी, राजकुमार रमन, जितेंद्र प्रसाद भगत, नसीब लाल दास, सत्यनारायण दास, अमित कुमार झा, महेश मिश्र, सुभाष मिश्र, मुकेश कुमार मंडल, सुमन झा, विजय कुमार, महेंद्र यादव, किशोर जयसवाल आदि ने उन्हें बधाई दिया है।
प्रतापगंज : विजय भुसकुलिया बने अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
कोई टिप्पणी नहीं