Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

त्रिवेणीगंज : स्मार्ट मीटर है बहुत बड़ा घोटाला, निजी कंपनियों को पहुंचाया जा रहा लाभ, जनता का किया जा रहा शोषण



सुपौल। भारत छोड़ो आंदोलन दिवस के अवसर पर भाकपा माले की बैठक त्रिवेणीगंज अनुमंडल क्षेत्र के विज्ञान कॉलेज में खेग्रामास के जिलाध्यक्ष जन्मजाई राई की अध्यक्षता में हुई। बैठक को संबोधित करते भाकपा माले जिलासचिव जयनारायण यादव ने कहा कि भारत छोड़ो आंदोलन के तरह अब भारत में हमको फासीवाद, साम्प्रदायिक ताकतों, पूंजीवादी ताकतों को भारत छोड़ने की लड़ाई लड़नी होगी। देश में मोदी सरकार तरह -तरह का हथकंडा अपनाकर संविधान खत्म करने की साजिश रच रही है। जिसका भाकपा माले विरोध करती है। 

किसान महासभा के जिलाध्यक्ष अच्छेलाल मेहता ने कहा कि सरकार लगातार बास-आवास के लिए जमीन देने का वादा कर रही है। लेकिन उनकी मंशा भूमिहीनों को जमीन देने की नहीं है। जिले में हज़ारों भूमिहीन है। जिन्हें बसने के लिए जमीन नहीं दिया जा रहा है। 

माले नेता डॉ अमित चौधरी ने कहा कि स्मार्ट मीटर एक बहुत बड़ा घोटाला है। जो निजी कम्पनियों को बड़े पैमाने पर फायदा पहुंचाते हुए जनता का शोषण करने का मुख्य हथियार है। उसका हमलोग पुरजोर विरोध करते हैं। भाकपा माले के लोकसभा सांसद सुदामा प्रसाद ने इस मुद्दे पर लोकसभा में जबरदस्त विरोध किया। भाकपा माले पंचायत स्तर पर भूमिहीनों, आवास विहीन, रोजगार के मुद्दे पर सर्वे करेगी। उनलोगों से फॉर्म भरवाकर हर ब्लॉक में जमा करेगी। इसके बाद 21 से 23 अगस्त तक हर ब्लॉक, अनुमंडल पर धरना देगी।

 बैठक में दुर्गी सरदार, श्रवण यादव, रामवृक्ष सादा, कबीर रजक, वीणा देवी, गुणवंति देवी, निर्मला देवी, कौशल्या देवी, सदानंद रजक, सुरेश मंडल, बुधदेब उरांव, बलदेव राम आदि मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं