Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

किशनपुर : अलाव से लगी आग में गोहाल व आवासीय घर जलकर राख, लाखों की क्षति



सुपौल। किशनपुर प्रखंड अंतर्गत कोशी बांध के भीतर मौजहा पंचायत के वार्ड नंबर 02 में बुधवार की देर रात अलाव से लगी आग में एक गोहाल सहित एक आवासीय घर जलकर राख हो गया। घटना में घर में रखा अनाज, कपड़ा, फर्नीचर सहित सभी सामान स्वाहा हो गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार वार्ड संख्या 02 निवासी सुरेन्द्र सदा के घर में उस समय आग लगी जब परिवार के सभी सदस्य खाना खाकर सो चुके थे। रात करीब 12 बजे गोहाल में जल रहे अलाव से आग भड़क उठी और देखते ही देखते पास स्थित आवासीय घर को भी अपनी चपेट में ले लिया।

मौके पर मौजूद ग्रामीण अरविन्द कुमार, सरपंच लक्ष्मण यादव, अशोक यादव, राम साह, अनिल कुमार साह, अमोद कुमार साह एवं रमेश साह ने बताया कि परिजनों के शोर मचाने पर वे लोग घर से बाहर निकले तो देखा कि सुरेन्द्र सदा के घर में भीषण आग लगी हुई है। आग की तपिश इतनी तेज थी कि लोग पास जाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहे थे।

ग्रामीणों द्वारा तत्काल घटना की सूचना किशनपुर थाना को दी गई। सूचना मिलते ही किशनपुर से अग्निशामक वाहन मौके पर पहुंचा और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। हालांकि तब तक गोहाल और आवासीय घर पूरी तरह जल चुके थे।

इस संबंध में सुशीला कुमारी, अंचलाधिकारी, किशनपुर ने बताया कि आग लगने की सूचना प्राप्त हुई है तथा पीड़ित द्वारा लिखित आवेदन भी दिया गया है। फिलहाल पीड़ित परिवार को पल्ला (तिरपाल) उपलब्ध कराया गया है। जांच के उपरांत नियमानुसार उचित मुआवजा दिया जाएगा।


कोई टिप्पणी नहीं