सुपौल। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में सदस्यता अभियान महापर्व की समीक्षा बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्ष नरेंद्र कुमार ऋषि देव ने की। उन्होंने कहा कि प्रदेश द्वारा निर्धारित 2 लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य 15 अक्टूबर तक पूरा करना है।
जिला अध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से पूर्ण समर्पण भाव से काम करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सभी मंडल अध्यक्ष, जिला पदाधिकारी, पूर्व पदाधिकारी और कार्यकर्ता सदस्यता अभियान में जुट जाएं। उन्होंने कहा कि अगर हम सभी मिलकर काम करेंगे, तो लक्ष्य पूरा करने में कोई कठिनाई नहीं होगी।
प्रदेश मंत्री सरोज झा ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि सभी मोर्चा, प्रकोष्ठ और पदाधिकारी सदस्यता अभियान में अपनी भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि भाजपा का सदस्य बनने के लिए आम जनता आगे है, हमें घर-घर पहुंचकर पार्टी में सदस्य बनाने का काम करना है। जिला संगठन प्रभारी अनू रंजन झा ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ हैं। उन्होंने कहा कि अगर हम ठान लें, तो कोई मुश्किल लक्ष्य प्राप्ति में नहीं हो सकती।
बैठक में वरिष्ठ नेता विजय शंकर चौधरी, कुणाल ठाकुर, मुन्ना सिंह, दिलीप कुमार सिंह, रणुजा पिंटू, सुरेंद्र नारायण पाठक, शालिग्राम पांडे, विमरेंद्र ठाकुर, सुमन चंद, विजय सिंह बैद्यनाथ भगत, सरिता मिश्रा, विनीता देवी, मनोज पाठक, प्रभास मंडल, दिनेश राम, श्याम पोद्दार और सुशील कुमार उपस्थित थेसुपौल।
कोई टिप्पणी नहीं