Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

त्रिवेणीगंज : भगैत महासभा का 62वां वार्षिक महाधिवेशन संपन्न, धार्मिक एवं सामाजिक शुद्धता पर दिया गया जोर



सुपौल। त्रिवेणीगंज प्रखंड के कोरियापट्टी पश्चिम पंचायत के वार्ड संख्या 07 में अखिल भारतीय लोकगाथा भगैत महासभा एवं अखिल भारतीय भ्रमणशील धर्म यज्ञ भगैत महासभा के तत्वावधान में 62वां वार्षिक महाधिवेशन सह जिला सम्मेलन संपन्न हुआ। मंत्रोच्चारण के बाद विधि-विधानपूर्वक ध्वजारोहण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई।

महाधिवेशन के अवसर पर आयोजित धर्मसभा की अध्यक्षता मुख्य महंत जागेश्वर यादव ने की, जबकि संचालन महासभा प्रवक्ता डॉ. अमन कुमार ने किया। डॉ. कुमार ने कहा कि भगैत भारतीय संस्कृति की अमूल्य धरोहर है और धार्मिक एवं सामाजिक शुद्धता के लिए यह एक वरदान साबित हो रही है। उन्होंने धर्म को आपसी सद्भाव और एकता का प्रतीक बताते हुए कहा कि सनातन धर्म वसुधैव कुटुम्बकम की भावना से ओत-प्रोत है।

उन्होंने कहा कि प्रत्येक धर्म में कुछ विशेषताएँ हैं, जिनका पालन कर हम एक आदर्श समाज की स्थापना कर सकते हैं। उन्होंने मानवता को सबसे बड़ा धर्म बताते हुए कहा कि जिस व्यक्ति के अंदर इंसानियत नहीं है, वह किसी भी धर्म को अपनाने योग्य नहीं है।

मुख्य महंत जागेश्वर यादव ने भक्ति का वास्तविक अर्थ बताते हुए कहा कि "भक्ति केवल ईश्वर का नाम जपना नहीं, बल्कि उनके गुणों को अपने जीवन में उतारना है।" उपमहंत सिकंदर यादव और वार्षिक सभापति ब्रह्मदेव यादव ने कहा कि भगैत भारतीय संस्कृति की सर्वोत्तम प्रहरी है और सम्पूर्ण समाज की अमूल्य धरोहर है।

आचार्य रामजी यादव ने कहा कि ईश्वर ने इंसान को अच्छे कार्य करने के लिए इस धरती पर भेजा है, जबकि वार्षिक मंत्री शत्रुघ्न यादव ने धर्म के सही मर्म को समझने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने कहा कि धर्म के नाम पर किसी भी तरह का तांडव उचित नहीं है।

कार्यक्रम में महासभा सचिव सत्यनारायण यादव, कोषाध्यक्ष धनिक लाल यादव, मासिक सभापति उमेश यादव, संतोष यादव, डोमी यादव, अनंत यादव, उपमुखिया सजेन यादव, बलिहारी यादव, महात्मा गजेन्द्र यादव, परमानंद कुमार पप्पू, महेन्द्र यादव, उमेश यादव, भूमी यादव, संजय यादव, मालाधारी कीनू यादव एवं उनकी धर्मपत्नी सियावती देवी, अशोक कुमार यादव, चंद्रकिशोर कुमार, किशुनदेव यादव, शिव नारायण पोद्दार, नागेश्वर यादव सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में समाज और धर्म की रक्षा के लिए एकजुट रहने का संकल्प लिया गया।

कोई टिप्पणी नहीं