Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

भाजपा किसान मोर्चा ने किया नरेश टिकैत का किया पुतला दहन, लगाए देशभक्ति के नारे



सुपौल। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा सुपौल द्वारा मंगलवार को स्थानीय स्टेशन चौक पर पाकिस्तान समर्थक बयान के विरोध में भारतीय किसान यूनियन के नेता नरेश टिकैत का पुतला दहन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व किसान मोर्चा सुपौल जिला अध्यक्ष नलिन जायसवाल ने किया।

पुतला दहन के दौरान कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान मुर्दाबाद, देशद्रोहियों को फांसी दो, नरेश टिकैत मुर्दाबाद, वंदे मातरम्, भारत माता की जय जैसे गगनभेदी नारे लगाए।

जिलाध्यक्ष नलिन जायसवाल ने कहा कि जब राष्ट्र की बात आती है, तब जाति, धर्म या क्षेत्रवाद से ऊपर उठकर देशहित में सोचने की आवश्यकता होती है। उन्होंने नरेश टिकैत द्वारा पाकिस्तान को पानी देने संबंधी बयान की कड़ी निंदा करते हुए उन्हें देशद्रोही बताया और सरकार से मांग की कि उन्हें पाकिस्तान भेजा जाए।

इस मौके पर किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष शिवधर साह, जिला महामंत्री सुनील कुमार मंडल, मंत्री सरोज देवी, अमरनाथ ठाकुर, भाजपा के जिला उपाध्यक्ष सतीष कुमार शुशील, पूर्व उपाध्यक्ष रंजु झा, पूर्व महामंत्री सुरेश कुमार सुमन, जिला मीडिया प्रभारी सुरेन्द्र पाठक, महिला मोर्चा की शक्ति कुमारी सारिका, पूर्व मंडल अध्यक्ष महामाया चौधरी, डॉ. शमशाद आलम, मंडल अध्यक्ष गौरीशंकर मंडल समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं