Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

जदयू की वर्चुअल बैठक में 2025 में 225 का लिया संकल्प, हर बूथ पर 10 कार्यकर्ताओं की बनी रणनीति

 



सुपौल। जदयू जिला मुख्यालय स्थित कर्पूरी सभागार में शनिवार को एक वर्चुअल बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें जदयू के प्रमुख कार्यकर्ता एवं सभी प्रकोष्ठों के प्रदेश अध्यक्ष शामिल हुए। बैठक में '2025 में 225' सीटों का लक्ष्य रखते हुए आगामी विधानसभा चुनाव के लिए व्यापक रणनीति पर चर्चा की गई।

बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय कुमार झा, प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा, ललन सर्राफ, संजय गांधी सहित कई वरिष्ठ नेता वर्चुअल रूप से जुड़े।

राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय कुमार झा ने बैठक को संबोधित करते हुए भारतीय सेना के शौर्य को सलाम किया और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा राज्य की सुरक्षा को लेकर पूर्णिया में की गई उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की जरूरत है।

प्रदेश अध्यक्ष उमेश सिंह कुशवाहा ने निर्देश दिया कि प्रत्येक बूथ पर जदयू के कम से कम 10 सक्रिय कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाए। उन्होंने दावा किया कि 2025 में एनडीए की सरकार फिर से बनेगी और जदयू की भूमिका अहम होगी।

बैठक में यह भी तय किया गया कि सभी प्रकोष्ठों का समन्वय मूल पार्टी से करते हुए घर-घर तक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के विजन को पहुंचाया जाएगा।

बैठक में जदयू जिला अध्यक्ष राजेन्द्र प्रसाद यादव, जिला प्रभारी राम बाबू कुशवाहा, विधानसभा प्रभारी बिजेंद्र नारायण यादव, वीरेन्द्र नारायण भंडारी, संजीव नयन गुप्ता, खुर्शीद आलम, प्रवक्ता प्रमोद कुमार मंडल, ओम प्रकाश यादव, रामचंद्र यादव, किशन मंडल, अजय अजनबी, उपेन्द्र मंडल, कमाल खां, जयप्रकाश जया, अमरदेव कामत, अजय आनंद, अनिल खैरवार, मो. सज्जाद, दिलीप यादव, कमल प्रसाद यादव, हरिमोहन विश्वास, ऋषभ मंडल, प्रियंका कुमारी, ओम प्रकाश कामत सहित दर्जनों जदयू कार्यकर्ता उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं