Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

बसंतपुर : राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि



सुपौल। बसंतपुर प्रखंड कांग्रेस कमिटी बसंतपुर के अध्यक्ष जगदीश गुप्ता की अध्यक्षता में बुधवार को पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह आयोजन कांग्रेस मैदान में किया गया, जिसमें कांग्रेस कार्यकर्ताओं व स्थानीय नेताओं ने भाग लिया।कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने राजीव गांधी के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके योगदान को याद किया।

सभा को संबोधित करते हुए जगदीश गुप्ता ने कहा कि राजीव गांधी का जन्म 1944 में हुआ था। वे मात्र तीन वर्ष के थे जब देश को आज़ादी मिली। उनकी प्रारंभिक शिक्षा प्रतिष्ठित बोर्डिंग स्कूल में हुई, और आगे की पढ़ाई यूनाइटेड किंगडम के केंद्रीय विश्वविद्यालय से की।

उन्होंने बताया कि भारत लौटने के बाद 1966 में राजीव गांधी ने इंडियन एयरलाइंस में पायलट के रूप में काम शुरू किया। 31 अक्टूबर 1984 को तत्कालीन प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की हत्या के बाद राजीव गांधी ने मात्र 40 वर्ष की उम्र में देश के प्रधानमंत्री का पदभार संभाला, और वे भारत के सबसे कम उम्र के प्रधानमंत्री बने।

21 मई 1991 को एक आत्मघाती बम विस्फोट में उनकी मृत्यु हो गई। उन्हें मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के अंत में दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत नेता की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। मौके पर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और स्थानीय लोग मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं