Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

त्रिवेणीगंज : जीविका द्वारा महिला जनसंवाद कार्यक्रम का किया गया आयोजन, महिलाओं ने रखी अपनी बात


सुपौल। राज्य सरकार एवं जीविका द्वारा संयुक्त रूप से चलाए जा रहे महिला जनसंवाद कार्यक्रम के तहत शुक्रवार को त्रिवेणीगंज नगर परिषद क्षेत्र के पतरघट्टी महादलित टोला, वार्ड संख्या-4 में महिला संवाद का आयोजन किया गया। यह आयोजन मानव जीविका महिला संगठन के तत्वावधान में किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया।

कार्यक्रम की अगुवाई जीविका सीसी नीलम कुमारी, सीएम पिंकी कुमारी, लेखापाल विभा कुमारी, वंदना कुमारी, प्रतिमा कुमारी आदि ने की। इस अवसर पर महिलाओं ने अपने स्थानीय और पारिवारिक समस्याओं पर खुलकर चर्चा की और सुझाव भी दिए।

कार्यक्रम में जीविका प्रतिनिधियों ने महिला सशक्तिकरण, आत्मनिर्भरता, सरकारी योजनाओं की जानकारी और उनकी उपयोगिता पर विस्तार से प्रकाश डाला। महिलाओं को बताया गया कि जीविका से जुड़कर वे न केवल आर्थिक रूप से सक्षम हो रही हैं, बल्कि समाज में नेतृत्व की भूमिका भी निभा रही हैं।

कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों की महिलाओं को सरकारी योजनाओं एवं महिला कल्याण कार्यक्रमों के प्रति जागरूक करना था। इसके तहत एलईडी प्रचार वाहन के माध्यम से बिहार सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी दी गई।

मौके पर प्रखंड परियोजना प्रबंधक सुबोध कुमार विश्वास, वार्ड पार्षद जब्बार आलम, बेचनी देवी, बालो देवी, गीता देवी, मीना कुमारी, रेखा कुमारी, पूनम कुमारी समेत दर्जनों महिलाएं उपस्थित रहीं। आयोजन में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी ने कार्यक्रम को सफल बनाया।

जीविका के अधिकारियों ने बताया कि यह जनसंवाद अभियान नियमित रूप से अलग-अलग पंचायतों में जारी रहेगा, ताकि महिलाओं तक सरकारी योजनाओं की सही जानकारी पहुंचे और वे उनका लाभ उठा सकें।

कोई टिप्पणी नहीं