Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

एनडीए सरकार पर राजद का बड़ा हमला, अशोक कुमार सिंह बोले – लूट, हत्या और रिश्वतखोरी चरम पर, महागठबंधन में चट्टानी एकता



सुपौल। राजद प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री अशोक कुमार सिंह ने एनडीए सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि बिहार में लूट, हत्या, बलात्कार, अपहरण और रिश्वतखोरी चरम पर है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में बिना रिश्वत के कोई भी कार्य संभव नहीं है। वे बुधवार को सरायगढ़ स्थित शोभा भवन होटल में आयोजित निर्मली विधानसभा स्तरीय सामाजिक न्याय परिचर्चा कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे।

पूर्व मंत्री ने कहा कि महागठबंधन पूरी मजबूती के साथ एकजुट है और आने वाले विधानसभा चुनाव में एनडीए को करारी शिकस्त देने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि राजद बिहार की सबसे बड़ी पार्टी है और सामाजिक न्याय के मुद्दे पर जनता को जागरूक करने के लिए लगातार संवाद किया जा रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि महागठबंधन की एकता से एनडीए खेमे में घबराहट फैल गई है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री ललित कुमार यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को "बीमारू मुख्यमंत्री" करार देते हुए कहा कि उनके नाम पर भाजपा राज्य सरकार चला रही है। उन्होंने चुनावी रणनीति और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की।

विधायक भारत भूषण मंडल ने अपने संबोधन में कहा कि राजद की वैचारिक धारा – सामाजिक न्याय, समाजवाद और धर्मनिरपेक्षता – को जन-जन तक पहुंचाना ही पार्टी का उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि लालू प्रसाद यादव की विचारधारा को तेजस्वी यादव आगे बढ़ा रहे हैं।

परिचर्चा में प्रदेश महासचिव बदरे आलम बदर, प्रो. मो. खालीद, रोहित कुमार चौधरी, भूप नारायण यादव, पंचायती राज प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष मोहन यादव सहित बड़ी संख्या में राजद कार्यकर्ता उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं