Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

भारत-नेपाल सीमा पर हाई अलर्ट, भीमनगर में SSB और पुलिस ने चलाया सघन वाहन जांच अभियान



सुपौल। पाकिस्तान पर एयर स्ट्राइक के बाद जहां देशभर में हाई अलर्ट घोषित किया गया है, वहीं भारत-नेपाल सीमावर्ती क्षेत्रों में भी सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। इसी क्रम में बुधवार को सुपौल जिले के भीमनगर थाना क्षेत्र में SSB और स्थानीय पुलिस द्वारा संयुक्त रूप से सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया।

भीमनगर स्थित वीरपुर-भीमनगर मुख्य मार्ग पर दिनभर चले इस जांच अभियान में दोपहिया और चारपहिया वाहनों की गहनता से जांच की गई। इस दौरान बिना कागजात और नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों से ₹20 हजार की जुर्माना राशि वसूली गई।

शाम करीब छह बजे वीरपुर SDPO सुरेंद्र कुमार स्वयं मौके पर पहुंचे और जांच अभियान का निरीक्षण किया। उन्होंने सभी छोटे-बड़े वाहनों की तलाशी प्रक्रिया में भाग लिया। साथ ही दोपहिया वाहन चालकों की शारीरिक तलाशी भी ली गई। पूछे जाने पर SDPO ने बताया कि यह रूटीन ड्यूटी के तहत की जा रही कार्रवाई है और वर्तमान में देश की सुरक्षा को लेकर हर स्तर पर सतर्कता बरती जा रही है।

वाहन जांच अभियान में भीमनगर थानाध्यक्ष दीपक कुमार, थाना के सशस्त्र बल के जवान, बिहार विशेष सशस्त्र पुलिस की महिला कर्मी और SSB के अधिकारी शामिल रहे।

कोई टिप्पणी नहीं