सुपौल। पुलिस अधीक्षक शरथ आर.एस. ने रविवार को करजाईन थाना का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान एसपी ने थाना के विभिन्न अभिलेखों एवं कार्यों की गहन समीक्षा की, जिसमें थाना दैनिकी, हाजत, मालखाना, CCTNS सिस्टम, सिरिस्ता से जुड़े कार्य और लंबित कांडों के अनुसंधान की प्रगति शामिल रही।
निरीक्षण के क्रम में एसपी शरथ आर.एस. ने अनुसंधान कार्यों के निष्पादन में तेजी लाने और समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने थाने की समग्र कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने पर बल दिया।
उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों एवं कर्मियों को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा कि सभी कार्यों में पारदर्शिता, जवाबदेही और तत्परता बनाए रखें। निरीक्षण के दौरान थाने की साफ-सफाई, अभिलेखों के रख-रखाव और तकनीकी संसाधनों के प्रयोग की स्थिति का भी आकलन किया गया।
एसपी का यह निरीक्षण प्रशासनिक सतर्कता और पुलिसिंग को बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।
कोई टिप्पणी नहीं