Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

बसंतपुर : मंत्री नीरज कुमार सिंह के नेतृत्व में निकली तिरंगा यात्रा, सैकड़ों की संख्या में लोगों ने लिया हिस्सा



सुपौल। बसंतपुर प्रखंड अंतर्गत दिनबँधी पंचायत के दिनबँधी चौक से शुक्रवार शाम करीब 6 बजे छातापुर विधायक एवं बिहार सरकार के लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण मंत्री नीरज कुमार सिंह के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। इस यात्रा में सैकड़ों स्थानीय लोग व भाजपा कार्यकर्ता उत्साहपूर्वक शामिल हुए।

तिरंगा यात्रा के दौरान मंत्री नीरज कुमार सिंह बाइक पर सवार थे और उनके हाथों में बड़ा राष्ट्रीय ध्वज था। उनके आगे सुरक्षा गार्ड दो लेयर में चल रहे थे, जबकि पीछे-पीछे कई लोग तिरंगा हाथों में लेकर बाइक पर सवार होकर यात्रा में शामिल हुए। पूरा मार्ग राष्ट्रभक्ति के नारों से गूंजता रहा।

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को मंत्री नीरज सिंह छातापुर विधानसभा क्षेत्र के तीसरे कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने पहले गोली लगने से घायल महिला से कटहरा पहुंचकर मुलाकात की, फिर मिड-डे मील खाने से बीमार हुए बच्चों की जानकारी लेने शंकरपट्टी मध्य विद्यालय का दौरा किया। इसके बाद वे सीधे दिनबँधी पंचायत पहुंचे और तिरंगा यात्रा में शामिल हुए।

बताया गया कि आगामी नवम्बर में संभावित विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा तैयारियों में जुटी है। क्षेत्र में लगातार बैठकों का आयोजन हो रहा है और बूथ सशक्तिकरण पर विशेष जोर दिया जा रहा है। मंत्री नीरज सिंह के नेतृत्व में यह इस क्षेत्र में चौथी तिरंगा यात्रा थी, जिसमें एक बार फिर आम जनता का जोश देखने को मिला।

तिरंगा यात्रा दिनबँधी चौक से शुरू होकर परवाहा वार्ड संख्या 6 एवं 7 होते हुए सरिया, विशनपुर, 22 आरडी, कमलपुर चौक व सुल्तान चौक से गुजरती हुई कार्यक्रम स्थल तक पहुंची। कार्यक्रम स्थल पर यात्रा का समापन एक प्रेरणादायक नुक्कड़ नाटक के मंचन के साथ हुआ, जिसने देशभक्ति की भावना को और भी गहराई से लोगों तक पहुँचाया।

इस दौरान मंत्री ने लोगों से देश और संविधान के प्रति निष्ठा बनाए रखने और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए एकजुट होने की अपील की।

कोई टिप्पणी नहीं