Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

डगमारा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, चार वारंटी व दो नेपाल निवासी अभियुक्त गिरफ्तार


सुपौल। डगमारा थाना पुलिस ने भपटियाही थाना कांड संख्या- 02/03 एवं जीआर संख्या- 36/03 के तहत लम्बे समय से फरार चल रहे चार वारंटियों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया है। इस संदर्भ में डगमारा थाना अध्यक्ष रामानुज सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों में दो की पहचान बहादुर यादव (पिता- स्व. छुतहरु यादव) और शिवलाल यादव (पिता- स्व. झूलर यादव), दोनों निवासी पिपराही टोला, वार्ड संख्या- 04, थाना- डगमारा, जिला सुपौल के रूप में की गई है।

थाना अध्यक्ष श्री सिंह ने आगे बताया कि पुलिस ने दो और लोगों को भी बचा प्राथमिकी संख्या- 38/2025 व 39/2025 के तहत गिरफ्तार किया है। ये दोनों अभियुक्त नेपाल के सप्तरी जिले के निवासी हैं, जिनकी पहचान अनिल कुमार यादव एवं करण कुमार यादव, पिता- जितेन्द्र यादव, निवासी वार्ड संख्या- 04, थाना- सप्तरी (नेपाल) के रूप में हुई है।

गिरफ्तार सभी अभियुक्तों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के तहत माननीय न्यायालय सुपौल में प्रस्तुत किया गया है। थाना अध्यक्ष ने बताया कि क्षेत्र में विधि-व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए डगमारा पुलिस की यह कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।


कोई टिप्पणी नहीं