Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

युवाओं ने निकाली तिरंगा यात्रा, राष्ट्रीय ध्वज के अपमान का जताया विरोध


सुपौल। राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत युवाओं ने रविवार को सुपौल शहर में विशाल तिरंगा यात्रा निकाली। यह यात्रा गांधी मैदान स्थित दुर्गा मंदिर परिसर से प्रारंभ होकर विभिन्न नारों के साथ शहर का भ्रमण करते हुए पुनः गांधी मैदान में ही समापन हुआ।

बताया गया कि गत दिनों सुपौल में राजद और कांग्रेस द्वारा आयोजित रैली में राष्ट्रीय ध्वज के अपमान का मामला सामने आया था। इसी के विरोध में युवाओं ने यह यात्रा निकाली। यात्रा को सफल बनाने में आनंद पाठक एवं लोलप ठाकुर का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

दुर्गा मंदिर परिसर में सभा को संबोधित करते हुए आनंद पाठक ने कहा कि कांग्रेस और राजद की रैली में जिस प्रकार राष्ट्रीय ध्वज का अपमान किया गया वह अत्यंत शर्मनाक एवं निंदनीय है। इस ध्वज के तले लाखों स्वतंत्रता सेनानियों ने अपना बलिदान देकर देश को आजादी दिलाई थी। लेकिन आज राजनीतिक स्वार्थ में इन दलों का संविधान और राष्ट्रीय ध्वज पर विश्वास ही नहीं रह गया है।

वहीं सुरेंद्र नारायण पाठक एवं प्रकाश झा ने कहा कि सुपौल शहर में खुलेआम तिरंगे का अपमान लोकतंत्र और संविधान की हत्या जैसा है। आने वाले विधानसभा चुनाव में जनता इन पार्टियों को करारा जवाब देगी।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में युवाओं ने भाग लिया। प्रमुख रूप से शामिल होने वालों में मनु महराज, सुमन कुमार झा, शिवजी, अंकित सिंह, प्रभाष गुप्ता, सुनील सिंह, मिंकू सिंह, विवेक कामत, रोशन चौधरी, गौरव गुप्ता, संजीव झा, ओमप्रकाश गुप्ता, अग्रेश मुखिया, सुनील कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं