सुपौल। समाहरणालय परिसर में गुरुवार को बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ सुपौल के जिला मंत्री सूर्य नारायण राम की अध्यक्षता में बिहार अनुसचिवीय कर्मचारी संघ, जिला शाखा सुपौल की तदर्थ अस्थायी समिति का गठन किया गया।
बैठक में सर्वसम्मति से विभिन्न पदों पर लिपिकों का चयन किया गया। अध्यक्ष पद पर विनोद कुमार, उपाध्यक्ष पद पर राज किशोर रंजन, राधेश्याम कुमार, सरोज कुमार झा एवं विकास कुमार, सचिव सह जिला मंत्री पद पर राजेश चंद्रा, संयुक्त सचिव पद पर विनोद कुमार निराला और निर्मल कुमार रजक, कोषाध्यक्ष पद पर सरोज कुमार तथा मीडिया प्रभारी पद पर कुमार सौरभ को चुना गया।
इसके अलावा परामर्शदात्री समिति का भी गठन किया गया, जिसमें सहायक प्रशासी पदाधिकारी विभूति कुमार, सूर्य नारायण राम, सुदीप कुमार वर्मा और प्रधान लिपिक मनोज कुमार को शामिल किया गया।
बैठक में उपस्थित सदस्यों ने संगठन को मजबूत बनाने और कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए संयुक्त रूप से कार्य करने का संकल्प लिया।
कोई टिप्पणी नहीं