Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

विधायक ने चलाया जनसंपर्क अभियान, लोगों को बताई सरकार की योजनाएं

 


सुपौल। सरायगढ़-भपटियाही प्रखंड क्षेत्र के शाहपुर पृथ्वीपट्टी पंचायत के विभिन्न गांवों में शनिवार को निर्मली विधानसभा के विधायक अनिरुद्ध प्रसाद यादव ने जदयू कार्यकर्ताओं के साथ क्षेत्र भ्रमण कर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने सरकार की महत्वाकांक्षी जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और ग्रामीणों की समस्याएं भी सुनी।

विधायक यादव ने रामनगर, लक्ष्मीपुर, नवीपुर और शाहपुर गांव के विभिन्न वार्डों में घूमकर लोगों से संपर्क किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में क्षेत्र का चहुंमुखी विकास हुआ है।

उन्होंने बताया कि सरकार द्वारा 125 यूनिट तक मुफ्त बिजली उपलब्ध कराई जा रही है। गांव-गांव में सड़क, पुल-पुलिया और स्कूलों का निर्माण कराया गया है। साथ ही प्रत्येक पंचायत में हाई स्कूल खोलने से अब छात्र-छात्राओं को उच्च शिक्षा के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा।

विधायक ने जदयू कार्यकर्ताओं से कहा कि वे घर-घर जाकर लोगों को सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं की जानकारी दें ताकि अधिक से अधिक लोग लाभ उठा सकें।

उन्होंने बताया कि 10 सितंबर को निर्मली विधानसभा स्तरीय सम्मेलन आयोजित होगा, जिसमें लोगों से अधिकाधिक संख्या में शामिल होने की अपील की।

इस दौरान कार्यक्रम में जदयू जिला उपाध्यक्ष सुरेश प्रसाद सिंह, प्रखंड अध्यक्ष सूर्य नारायण मेहता, मुखिया विजय यादव, मनोज यादव, किशोर ठाकुर, शंभू प्रसाद सिंह, फुल कुमार पोद्दार, सुरेन्द्र पांडे, शिव नारायण पांडेय, बम बोली यादव, सरोज ठाकुर, कामेश्वर सिंह, भरत मंडल, राम प्रकाश पोद्दार, गंगा मंडल सहित दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

कोई टिप्पणी नहीं