Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

त्रिवेणीगंज : प्रखंड स्तरीय कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति कार्यालय का उद्घाटन

 



सुपौल। त्रिवेणीगंज प्रखंड कार्यालय परिसर में सोमवार को प्रखंड स्तरीय कार्यक्रम कार्यान्वयन समिति कार्यालय का विधिवत उद्घाटन किया गया। उद्घाटन प्रखंड विकास पदाधिकारी अभिनव भारती, भाजपा जिलाध्यक्ष नरेन्द्र ऋषिदेव, बीस सूत्री अध्यक्ष कमाल खान और बीस सूत्री उपाध्यक्ष शंभु कुमार सुमन ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।

इस अवसर पर बीस सूत्री अध्यक्ष, उपाध्यक्ष और सदस्यों ने अतिथियों को बुके देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष नरेन्द्र ऋषिदेव ने कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में बिहार में विकास तेजी से हो रहा है और कई योजनाओं का लाभ जनता तक पहुंच रहा है। वहीं बीस सूत्री प्रखंड अध्यक्ष मोहम्मद कमाल खान ने कहा कि सरकारी योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाना उनकी पहली प्राथमिकता होगी और इसके लिए पदाधिकारियों व जनप्रतिनिधियों को बेहतर समन्वय के साथ काम करना होगा।

इस मौके पर भाजपा जिला महामंत्री प्रदीप कुमार सिंह मुन्ना, दिलीप कुमार सिंह, भाजपा जिला कोषाध्यक्ष पवन कुमार अग्रवाल, जिप सदस्य सह जदयू प्रखंड उपाध्यक्ष सोनम सरदार, जिला बीस सूत्री सदस्य सीकेन्द्र सरदार, बीस सूत्री सदस्य कुलदीप मेहता, मोहन सिंह, श्रवण मेहता, रिंकी देवी, अनिमेष कुमार सिंटू, संजय अग्रवाल, संतोष मंडल, भूषण दिवाकर, विनीत कुमार पिंकू, महेश सरदार, इंद्रभूषण मंडल, पवन मेहता, बसंत कुमार, भूमनेश्वरी साह, ममता पोदार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं