Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

स्वच्छता ही सेवा एवं “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान” को लेकर समन्वय बैठक आयोजित

 


सुपौल। सदर प्रखंड कार्यालय सभागार में मंगलवार को “स्वच्छता ही सेवा” तथा “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान” के सफल संचालन हेतु एक समन्वय बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी ज्योति गामी ने की।

बैठक में बीडीओ ने जानकारी दी कि “स्वच्छता ही सेवा” अभियान का आयोजन प्रतिवर्ष किया जाता रहा है, और इस वर्ष इसका थीम “स्वच्छोत्सव” रखा गया है। यह अभियान 17 सितम्बर से 2 अक्टूबर 2025 तक चलाया जाएगा। इस दौरान स्वच्छ एवं हरित उत्सव मनाने पर विशेष बल दिया जाएगा, ताकि सामुदायिक भागीदारी के साथ उत्सवों को शून्य कचरा एवं पर्यावरण अनुकूल बनाया जा सके।

इसी अवधि में “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान” भी चलाया जाएगा, जिसके तहत प्रखंड क्षेत्र के तीन एपीएचसी – लौकहा, बरैल एवं सुखपुर सहित कुल 44 उप-स्वास्थ्य केन्द्रों, आंगनबाड़ी केन्द्रों एवं अन्य स्थानों पर स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इन शिविरों में महिलाओं एवं किशोरियों के स्वास्थ्य परीक्षण, परामर्श तथा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके लिए संबंधित विभागों की टीमें गठित कर दी गई हैं।

बैठक में प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी, बाल विकास परियोजना पदाधिकारी, जीविका BPM, प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी, स्वास्थ्य प्रबंधक, तकनीकी सहायक, सामाजिक सुरक्षा पदाधिकारी, WHO मॉनिटर, UNICEF BCM एवं महिला पर्यवेक्षक सहित अन्य विभागीय पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक का उद्देश्य अभियान के सुचारु क्रियान्वयन हेतु विभागीय समन्वय सुनिश्चित करना था, ताकि दोनों अभियानों के अंतर्गत निर्धारित गतिविधियाँ प्रभावी ढंग से संपन्न की जा सकें।

कोई टिप्पणी नहीं