Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

सुपौल नगर परिषद में नए ईओ अरविंद कुमार सिंह का स्वागत, निवर्तमान ईओ को दी गई भावभीनी विदाई

 


सुपौल। नगर परिषद सुपौल में गुरुवार को आयोजित एक समारोह में नए कार्यपालक पदाधिकारी अरविंद कुमार सिंह का भव्य स्वागत किया गया। वहीं, निवर्तमान ईओ देवर्षी रंजन को भावभीनी विदाई दी गई।

कार्यक्रम में नगर परिषद के पदाधिकारी और कर्मचारियों ने भाग लिया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि नगर परिषद की प्रगति और सुचारू संचालन में ईओ की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण होती है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि नए ईओ अरविंद कुमार सिंह अपनी कार्यकुशलता, प्रशासनिक अनुभव और सकारात्मक सोच के बल पर शहर के विकास को नई दिशा देंगे। पदाधिकारियों और कर्मचारियों ने उन्हें हरसंभव सहयोग देने का भरोसा दिलाया।

निवर्तमान ईओ देवर्षी रंजन के कार्यकाल की सराहना करते हुए वक्ताओं ने कहा कि उन्होंने सीमित संसाधनों के बावजूद बेहतर कार्य करने का प्रयास किया। स्वच्छता अभियान को गति देने, नगर परिषद की कार्यप्रणाली में पारदर्शिता लाने और जनता की शिकायतों के त्वरित निस्तारण जैसी उपलब्धियों को उनके योगदान के रूप में गिना गया। इस अवसर पर कर्मचारियों ने उन्हें उपहार और स्मृति चिन्ह भेंट कर आभार प्रकट किया।

समारोह में वक्ताओं ने कहा कि प्रशासनिक पदाधिकारी आते-जाते रहते हैं, लेकिन उनके कार्य और व्यवहार को लोग हमेशा याद रखते हैं। अंत में नए ईओ अरविंद कुमार सिंह ने भरोसा दिलाया कि वे जनता की उम्मीदों पर खरा उतरने की पूरी कोशिश करेंगे। उन्होंने कहा कि नगर परिषद को स्वच्छ, सुंदर और आधुनिक बनाने की दिशा में योजनाबद्ध कार्य किया जाएगा।

कोई टिप्पणी नहीं