Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

सरायगढ़-भपटियाही : दस्तावेज जांच के बाद नाम जोड़ने की प्रक्रिया शुरू, छूटे मतदाताओं को सहूलियत

 


सुपौल। सरायगढ़-भपटियाही प्रखंड मुख्यालय सभागार में गुरुवार को मतदाता सूची विशेष पुनरीक्षण कार्य को लेकर विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता प्रखंड विकास पदाधिकारी अच्युतानंद ने की।

बीडीओ ने जानकारी दी कि प्रखंड क्षेत्र के कुल 554 मतदाताओं का नाम आवश्यक दस्तावेजों के अभाव में मतदाता सूची में नहीं जोड़ा जा सका था। इसके लिए संबंधित मतदाताओं को नोटिस जारी किया गया था। नोटिस मिलने के बाद बड़ी संख्या में लोगों ने अपने दस्तावेज जमा किए।

दस्तावेजों की जांच के बाद जिनके कागजात सही पाए गए, उनके नाम मतदाता सूची में जोड़े जा रहे हैं। इससे उन लोगों को राहत मिलेगी, जिनका नाम अब तक सूची से वंचित रह गया था।

बैठक के दौरान नित्यानंद भार्गव, स्वच्छता समन्वयक अजय कुमार ठाकुर, आशीष कुमार, आवास पर्यवेक्षक अनमोल कुमार सहित कई प्रखंड कर्मी उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं