सुपौल। सरायगढ़-भपटियाही प्रखंड क्षेत्र के पिपराखुर्द गांव वार्ड-7 में बुधवार को बांस काटने को लेकर दो पक्षों के बीच कहासुनी मारपीट में बदल गई। घटना में एक ही परिवार के पति-पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार, अरुण मुखिया (42) और पड़ोसी शंभू मुखिया के बीच पहले बहस व गाली-गलौज हुई। थोड़ी ही देर में विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। इस दौरान अरुण मुखिया और उनकी पत्नी श्यामल देवी (38) गंभीर रूप से जख्मी हो गए।
स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को सीएचसी सरायगढ़-भपटियाही पहुंचाया गया, जहां चिकित्सक डॉ. एस.के. सत्या ने उनका प्राथमिक उपचार किया।
घायल अरुण मुखिया ने आरोप लगाया कि शंभू मुखिया, रामवतार मुखिया सहित अन्य लोगों ने मिलकर हमला किया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। घटना की जानकारी मिलते ही भपटियाही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।
कोई टिप्पणी नहीं