Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

त्रिवेणीगंज : एनएच-327E पर ई-रिक्शा पलटने से चार लोग घायल, दो महिलाओं को सुपौल रेफर


सुपौल। त्रिवेणीगंज थाना क्षेत्र के डपरखा स्थित जदिया–पिपरा सड़क मार्ग (एनएच 327ई) पर लटूरी मंदिर के समीप रविवार की संध्या एक ई-रिक्शा पलटने से चालक सहित चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने सभी घायलों को तुरंत अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया।

ड्यूटी पर मौजूद चिकित्सक डॉ. श्रवण कुमार ने घायलों का प्राथमिक उपचार किया। उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए भुलकन देवी (50 वर्ष) और नेहा कुमारी (28 वर्ष) को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल सुपौल रेफर कर दिया गया। हादसे में घायल ई-रिक्शा को एक महिला चालक चला रही थी।

घायलों की पहचान भुलकन देवी, 50 वर्ष, निवासी खोरिया मिशन, विंदेश्वरी मुखिया, 60 वर्ष, पति भुलकन देवी,  नेहा कुमारी, 28 वर्ष, पत्नी नंदकिशोर कुमार, निवासी चुन्नी वार्ड-6, छातापुर,  लुखिया देवी, 35 वर्ष, ई-रिक्शा चालक, निवासी डपरखा वार्ड-26 के रूप में की गयी। 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ई-रिक्शा चालक लुखिया देवी तीन यात्रियों को लेकर परसागढ़ी जा रही थीं। इसी दौरान सड़क पर अचानक बकरी आ जाने से ई-रिक्शा अनियंत्रित हो गया और पलट गया। हादसे में चारों लोग घायल हुए।

कोई टिप्पणी नहीं