Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

उप विकास आयुक्त ने किया बाल गृहों का निरीक्षण, बच्चों की सुरक्षा–सुविधाओं पर दिया विशेष जोर


सुपौल। उप विकास आयुक्त सारा असरफ ने शुक्रवार को वृहद आश्रय गृह, सुपौल अंतर्गत समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित विभिन्न बाल गृहों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने आवासित बच्चों की स्थिति, देखभाल तथा उपलब्ध सुविधाओं का विस्तृत अवलोकन किया।

निरीक्षण के उपरांत उप विकास आयुक्त ने बाल गृह में उपलब्ध व्यवस्थाओं पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने बाल गृह संचालित करने वाले कर्मियों को निर्देश दिया कि जो बच्चे अपने परिवारों में पुनर्वासित हो चुके हैं, उनका लगातार फॉलो-अप किया जाए ताकि उनकी स्थिति पर नियमित निगरानी बनी रहे।

इसके साथ ही उन्होंने आवासित बच्चों की उचित शिक्षा, समुचित परवरिश, नियमित स्वास्थ्य जांच एवं सुरक्षित देखरेख सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बाल गृहों में रहने वाले बच्चों को किसी भी प्रकार की कमी महसूस न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए।

बाल गृहों का निरीक्षण करने के बाद उप विकास आयुक्त सारा असरफ ने विशिष्ट दत्तक ग्रहण संस्थान का भी भ्रमण किया। यहाँ उन्होंने बच्चों के कानूनी रूप से दत्तक ग्रहण किए जाने की प्रक्रियाओं की समीक्षा की और संस्थान के सुचारू संचालन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए।

अधिकारियों के इस निरीक्षण कार्यक्रम को बाल संरक्षण व्यवस्था की मजबूती के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं