Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Classic Header

{fbt_classic_header}

Breaking News

latest

त्रिवेणीगंज : दो घर और एक गोहाल जलकर राख, डेढ़ लाख की संपत्ति नष्ट


सुपौल। त्रिवेणीगंज प्रखंड क्षेत्र के बरहकुरुवा पंचायत के वार्ड संख्या 4 में शुक्रवार की देर रात करीब साढ़े ग्यारह बजे आग लगने की घटना में दो आवासीय घर और एक गोहाल जलकर राख हो गया।

घटना के संबंध में बताया गया कि कैलू सरदार के घर में चूल्हे की चिंगारी से आग की शुरुआत हुई, जो धीरे-धीरे बगल के भोली सरदार और कैलू सरदार के घर तक फैल गई। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि देखते ही देखते दोनों परिवारों के घर और गोहाल पूरी तरह जलकर राख हो गए।

आग लगने की सूचना मिलते ही ग्रामीण बड़ी संख्या में मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान स्थानीय लोगों ने बाल्टी और पंपिंग सेट के सहारे आग बुझाने का प्रयास किया।

इस अग्निकांड में लगभग डेढ़ लाख रुपये की संपत्ति नष्ट हो गई। आग में एक बाइक, दो साइकिल, चौकी, ड्रम, अनाज, कपड़ा, बर्तन, नगद चार हजार रुपये, आवश्यक कागजात और कई जरूरी सामान जल गए। वहीं एक गाय झुलसकर घायल हो गई। शनिवार की सुबह ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवारों को तत्काल मुआवजा देने की मांग की।

इस संबंध में अंचलाधिकारी प्रियंका सिंह ने बताया कि प्रशासन की ओर से पीड़ित परिवारों के बीच प्लास्टिक शीट का वितरण किया गया है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा निर्धारित आपदा राहत राशि शीघ्र प्रदान की जाएगी।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि ठंड के मौसम को देखते हुए जलविहीन परिवारों को त्वरित राहत सामग्री और आवासीय सहायता दी जाए ताकि वे पुनः अपने जीवनयापन को संभाल सकें।

कोई टिप्पणी नहीं